धोली गंगा में 17 दिनों से फंसी तीन गायों का सफल रेस्क्यू: ITBP के जवानों की बहादुरी और साहस की कहानी- देखें वीडियो

Web Editor
2 Min Read

धोली गंगा में फंसी तीन गायों का सफल रेस्क्यू: ITBP के जवानों की बहादुरी और साहस की कहानी

चमोली : नीती घाटी में ITBP के जवानों ने एक दिल को छू लेने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन किया। धोली गंगा नदी में फंसी हुई तीन बेजुबान गायों को बचाने के लिए जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

इस ऑपरेशन में बिहार के मजदूर बाबू राम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने उफनती धोली गंगा नदी को पार करके जवानों को गायों तक पहुंचने में मदद की। ITBP के जवानों ने अपनी हिम्मत और साहस का परिचय देते हुए गायों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जवानों में इंस्पेक्टर जीडी मोहन सिंह, एएसआई सुनील कुमार, सरपंच धर्मेंद्र राणा, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला, प्रेम रावत, विजय पाल बुटोला, उमेश, मुकेश रोशन और प्रेम राणा शामिल थे।

यह ऑपरेशन इसलिए भी खास है क्योंकि इन गायों को धोली गंगा में 17 दिनों से फंसी हुई थी और इन्हें बचाने के लिए ITBP के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डाली। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान अन्य विभागों का कोई योगदान नहीं रहा और उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को टालते हुए पल्ला झाड़ लिया। साथ ही एनडीआरएफ ने भी गाड़ी नहीं होने का हवाला देते हुए अपनी जिम्मेदारियों से बचते नजर आए ।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन की खबर सुनकर सभी की जुबान पर एक ही बात है कि ITBP के जवानों ने अपनी बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए तीन बेजुबान गायों की जान बचाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!