CMO के निर्देश पर देहरादून में पैथोलॉजी लैबों के औचक निरीक्षण, 2 लैबों को नोटिस जारी

Web Editor
3 Min Read

सीएमओ के निर्देश पर देहरादून में पैथोलॉजी लैबों के औचक निरीक्षण

दो लैबों को जारी किया गया नोटिस। समस्त लैबों को ब्लड कलेक्शन सेंटर की सूची जमा करने के निर्देश

देहरादून : शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन के निर्देश पर जनपद में संचालित पैथोलॉजी लैबों के औचक निरीक्षण किये गये। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट सेक्शन की टीम द्वारा देहरादून में संचालित डॉ संजना नौटियाल पैथोलॉजी लैब, सीएमआई हॉस्पिटल में संचालित पैथोलॉजी लैब, मॉडर्न पैथोलॉजी लैब, सुश्रुत हॉस्पिटल में संचालित टाटा वन एमजी ब्लड कलेक्शन सेंटर, अवस्थी पैथोलॉजी लैब में जाकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी लैबों से पंजीकरण प्रमाणपत्र, पैथोलॉजिस्ट, लैब टैक्नीशियन और ब्लड कलेक्शन सेंटर की जानकारी मांगी गयी।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, (सीईए) डॉ सीएस रावत ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान सुश्रुत हॉस्पिटल में संचालित टाटा वन एमजी ब्लड कलेक्शन सेंटर के पास क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट के अंतर्गत पंजीकरण का प्रमाण नहीं पाया गया तथा लैब टैक्नीशियन नही होने पर लैब को नोटिस जारी किया गया। अवस्थी पैथोलॉजी लैब में निरीक्षण के दौरान, वहां कार्यरत लैब टैक्नीशियन का पंजीकरण पैरामेडिकल कॉंसिल में ना होने के कारण नोटिस जारी किया गया।

 

डॉ संजना नौटियाल पैथोलॉजी लैब, सीएमआई हॉस्पिटल में संचालित पैथोलॉजी लैब को कलेक्शन सेंटर से संबधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये तथा डेंगू जांच से संबंधी दिशा निर्देश दिये गये।

 

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर जनपद के समस्त लैबों को निर्देश जारी किये गये हैं कि वे अपने समस्त ब्लड कलेक्शन सेंटर की सूची विभाग को अवलंब उपलब्ध करायेंगे। समस्त लैब तथा ब्लड कलेक्शन सेंटर सीईए एक्ट में अनिवार्य रूप से पंजीरकृत किय जायेंगे। सभी लैबों को जांच एवं उनके नियत दरों की सूची अपने संस्थान में चस्पा करनी होगी। डॉ0 जैन ने बताया कि सभी लैबों को निर्देश जारी किये गये हैं कि मरीजों की अनावश्यक जांच ना कराएं तथा नियमानुसार नियत शुल्क से अधिक ना लें। निर्देशों का उल्लंघन किये जाने पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *