अपडेट: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड षड्यंत्र में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Web Editor
1 Min Read

ऊधम सिंह नगर : हत्याकांड में षड्यंत्र में शामिल होने में प्रकाश में आए आरोपी सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर को लखीमपुर खीरी के गोरी फंटा से गिरफ्तार किया है। एसआईटी प्रभारी और एसपी सिटी मनोज कत्याल की अगुवाई में पुलिस टीम को ये बड़ी सफलता मिली है।

ऊधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस की तमाम टीमें इस हत्याकांड से जुड़े हुए आरोपियों के ठिकानों और उनकी तलाश में अलग-अलग राज्यों में दबिशें जारी है। इसी कड़ी में आज ऊधमसिंह नगर पुलिस को सफलता मिली है, जिसमे बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड को अंजाम देने के षड्यंत्र में शामिल सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!