हनुमानचट्टी के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 3 घायल

Web Editor
2 Min Read

बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत हनुमानचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 3 घायल

एसडीआरएफ ने चलाया राहत व बचाव अभियान।

उत्तरकाशी – आज पुलिस थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि स्यानाचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उक्त यूटिलिटी वाहन (UK05CA1275) में 04 लोग सवार थे जो बड़कोट से जानकीचट्टी की तरफ जाते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई।

घटना में तीन घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया। SDRF टीम द्वारा घटना में मृत यूटिलिटी चालक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण :-

1. गिरीश चन्द्र पुत्र दयाराम, ग्राम सनौर उम्र 43 वर्ष

- Advertisement -
Ad imageAd image

2.जयदेव पुत्र कर्म सिंह, ग्राम स्यालना, 42 वर्ष

3. पपेंद्र सिह पुत्र सुरेन्द्र सिह, ग्राम स्यालना, 42 वर्ष

मृतक चालक का नाम :-

- Advertisement -
Ad imageAd image

सोहन लाल पुत्र नत्थूल्या लाल, 41वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *