उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव 2025: 12 जनपदों में ग्राम पंचायतों के चुनाव की अधिसूचना जारी

Web Editor
2 Min Read

उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव 2025: 12 जनपदों में ग्राम पंचायतों के चुनाव की अधिसूचना जारी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव दो चरणों में होगा मतदान, जानिए पूरी जानकारी

देहरादून: उत्तराखंड में पंचायत चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिनमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम

– 23 जून: जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे
– 25 जून – 28 जून: नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि
– 29 जून – 1 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच
– 2 जुलाई: नाम वापसी की अंतिम तिथि
– पहला चरण:
– 3 जुलाई: चुनाव चिन्ह आवंट
– 10 जुलाई: मतदान
– दूसरा चरण:
– 8 जुलाई: चुनाव चिन्ह आवंट
– 15 जुलाई: मतदान
– 18 जुलाई: दोनों चरणों की मतगणना

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनावों की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और जिला प्रशासन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी कर दी गई है।

चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्देश

चुनाव में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन और अन्य प्रक्रियाएं समय से पूरी करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!