विश्व पर्यावरण दिवस पर वीपीएचईपी परियोजना में पर्यावरण संरक्षण के विविध कार्यक्रम आयोजित, वृक्षारोपण,शपथ और जूट बैग वितरण के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश

Web Editor
3 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस पर वीपीएचईपी परियोजना में पर्यावरण संरक्षण के विविध कार्यक्रम आयोजित,
वृक्षारोपण, शपथ और जूट बैग वितरण के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश

पीपलकोटी (चमोली), 05 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण शपथ, वृक्षारोपण अभियान और जूट बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मियों, संविदा कर्मचारियों तथा अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि अजय वर्मा, अधिशासी निदेशक (वीपीएचईपी) ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को जूट के थैले वितरित किए गए।

अपने संबोधन में अजय वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को मानव अस्तित्व के लिए अनिवार्य बताते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण अपनाने तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जलविद्युत ऊर्जा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है और परियोजना क्षेत्र में हरित पहल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

वृक्षारोपण अभियान के तहत परियोजना परिसर में स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र की हरित संपदा और पारिस्थितिक संतुलन को मजबूती मिलेगी। वहीं जूट बैग वितरण के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आर.पी. मिश्रा (महाप्रबंधक-डैम), आर.एस. राणा (महाप्रबंधक-ईएम), एच.के. त्यागी (अपर महाप्रबंधक-सामाजिक एवं पर्यावरण), हिमांशु चक्रवर्ती (अपर महाप्रबंधक-वित्त), बी.एस. पुंडीर (अपर महाप्रबंधक-योजना एवं सुरक्षा), संजय ममगाईं (अपर महाप्रबंधक-मैकेनिकल), शरद चन्द्र भट्ट (उप महाप्रबंधक-क्यूसी), दिनेश असवाल (उप महाप्रबंधक-टीबीएम), कमल नौटियाल (उप महाप्रबंधक-निगरानी), कृष्ण कुमार (उप महाप्रबंधक-विद्युत एवं संचार) एवं वी.डी. भट्ट (वरिष्ठ प्रबंधक-मानव संसाधन एवं प्रशासन) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *