टीएचडीसीआईएल के वीपीएचईपी इकाई में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Web Editor
2 Min Read

टीएचडीसीआईएल के वीपीएचईपी इकाई में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

(पीपलकोटी)चमोली : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड- पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) इकाई में 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। परियोजना प्रमुख (वीपीएचईपी)  अजय वर्मा ने वीपीएचईपी कार्यालय, स्यासैंण (पिपलकोटी) स्थित प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर . के. विश्वोई ने कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश से लाइव वीडियो संदेश के माध्यम से सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के योगदान और बलिदान को याद करते हुए टीएचडीसीआईएल के कर्मचारियों के राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों तथा चुनौतियों के बावजूद परियोजना के निर्माण में हो रही उल्लेखनीय प्रगति के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है और इसके समय पर पूर्ण होने के लिए कर्मचारी व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर कार्य कर रहे हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर, मयापुर तथा सरस्वती विद्या मंदिर, पिपलकोटी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक एवं सांस्कृतिक गीत-नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सहभागिता ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

अंत में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों तथा वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *