चमोली: जोशीमठ-नीति मार्ग पर बादल फटने से भारी नुकसान, वैली ब्रिज ढहा, BRO का जवान लापता

Web Editor
2 Min Read

चमोली: जोशीमठ-नीति मार्ग पर बादल फटने से भारी नुकसान, वैली ब्रिज ढहा, BRO का जवान लापता

चमोली । जोशीमठ-नीति मार्ग पर तमक के पास बादल फटने की घटना से बड़ा नुकसान सामने आया है। तेज बहाव के कारण वैली ब्रिज पूरी तरह ढह गया, जिससे यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना के बाद से बॉर्डर एरिया की आवाजाही भी पूरी तरह बंद कर दी गई है।

इस दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO) का एक कर्मचारी, हवलदार पंकज, लापता हो गया है। हवलदार पंकज, मेजर वीके सोनी के चालक थे और उनकी तलाश जारी है।

मेजर वीके सोनी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वे सभी लोग साइट से लौटकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तमक नाले के ऊपर अचानक भारी मात्रा में पानी आता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग अपने वाहन छोड़कर जान बचाने के लिए भागे। अधिकांश लोग पहाड़ी की ओर भागे, लेकिन उनका चालक पंकज सड़क की ओर भाग गया और तेज बहाव में बह गया।

घटना के बाद ज़िला अधिकारी गौरव कुमार ने तुरंत घटनास्थल के लिए रेस्क्यू टीमें रवाना कर दी हैं। साथ ही संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और पूरी सतर्कता बरतें।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *