जोशीमठ भू धँसाव ट्रीटमेंट को लेकर जोशीमठ नगर के लोगों ने निकाली विशाल आक्रोश रैली…देखें वीडियो

Web Editor
1 Min Read

चमोली : जोशीमठ के पुश्तैनी मूल निवासियों ने आज जोशीमठ नगर में विशाल आक्रोश रैली निकाली ।

जिसमें जोशीमठ के भू धँसाव ट्रीटमेंट और पुश्तैनी भूमि पर ही जोशीमठ को बसाने की मांग उठाई गई तपोवन टैक्सी स्टैंड से शुरू हुई रैली मारवाड़ी चौक तक पहुंची और उसके बाद कुछ देर तक तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया ।

इस द्दौरान सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर जोशीमठ का ट्रीटमेंट सरकार नहीं करती है जोशीमठ के लोगों को जोशीमठ में ही सुरक्षित भूमि पर नहीं बसावट करती है तो आने वाले समय में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा ।

गाजेबाजे के साथ हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ में लोग हल, कंडी और छोटे-छोटे बच्चे लेकर पहुंचे थे आक्रोश रैली में जोशीमठ आपदा प्रभावितों का कहना है कि अब जोशीमठ के लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं ।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *