चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

Web Editor
1 Min Read

चमोली : बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हाद्सा होने से बाल बाल बचा । बद्रीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई ।

है। बस में 24 लोग सवार थे जो उड़ीसा के रहने वाले है व श्री बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला जोशना को हल्की-फुल्की चोटे आई है, शुक्र है भगवान बदरी विशाल का कि यात्रियों की बस सड़क में ही पलट कर रुक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था फ़िलहाल एक यात्री घायल है और सभी यात्री सुरक्षित हैं उनको प्राथमिक उपचार के बाद 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। शेष सभी यात्री सकुशल है जिन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!