दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: सतपाल महाराज

Web Editor
2 Min Read

दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज

देहरादून। 08 फरवरी 2025

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ दिल्ली की जनता की जीत है।

महाराज ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि यह जीत केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता की जीत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह से परेशान होकर उससे छुटकारा चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि जनता के विश्वास, विकास और मोदी की गारंटी की जीत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *