चमोली माणा रेस्क्यू अभियान: 3 लापता लोगों के शवबरामद, 1 अभी भी लापता

चमोली माणा रेस्क्यू अभियान: 3 लापता लोगों के शवबरामद, 1 अभी भी लापता
चमोली : माणा रेस्क्यू अभियान में रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सर्च अभियान के दौरान, लापता चल रहे 3 लोगों के शवों को सर्च टीम ने बरामद कर लिया है। हालांकि, 1 व्यक्ति की खोजबीन अभी भी जारी है।
रविवार को बरामद मृतकों को हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ लाया गया, जहां सभी शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
अब तक रेस्क्यू अभियान में 53 लोगों को बरामद कर लिया गया है, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। रेस्क्यू अभियान में सेना और अन्य एजेंसियों के जवानों की बहादुरी और समर्पण की प्रशंसा की जा रही है।
*रविवार को बरामद मृतकों की सूची*
अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल, बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश।
हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
*लापता*
अरविंद (43) देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।
*एम्स के लिए रैफर*
पवन पुत्र महेंद्र सिंह, ईशानपुर जिला संभल उत्तर प्रदेश (23) – *रविवार*
अशोक पुत्र जीवन राम, बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड (28)- *शनिवार*