यूक्रेन में फँसे प्रदेशवासियों को लेकर सीएम धामी ने की NSA से बात

Web Editor
2 Min Read

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापिस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखें।

यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पी. रेणुका देवी (मोबाईल नम्बर 7579278144) और पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बताया गया कि जारी किये गये टोल फ्री नम्बर 112 पर  अभी तक यूक्रेन में निवासरत 95 लोगों के परिजनों ने सम्पर्क स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के कुछ परिजनों से भी फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कहा कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में है। भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंदबर्द्धन, एडीजी श्री संजय गुन्ज्याल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!