
चमोली : गढ़वाल और कुमाऊँ की सीमा पर चमोली के अंतिम विकास खंड देवाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पद्मश्री जागर सम्राज्ञी बसंती बिष्ट ,मैती आंदोलन के प्रेणता पद्मश्री पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत व देवाल के ब्लॉक प्रमुख डा.दर्शन सिंह दानू ने किया।
कार्यक्रम के दौरान देवाल विकासखंड सहित अन्य नज़दीकी विकासखंडो की सामजिकता ,आजीविका, के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।साथ ही गांव गाँवों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुँची सैंकड़ों महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।