श्री बदरीनाथ धाम के लिए गाडू घड़ा यात्रा का हुआ शुभारंभ

Web Editor
1 Min Read

श्री बदरीनाथ धाम के लिए गाडू घड़ा यात्रा का हुआ शुभारंभ

नरेंद्रनगर : श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति हेतु प्रयुक्त होनेवाले तिलों के तेल का कलश “गाडू घड़ा यात्रा” का आज मंगलवार 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्रनगर से शुभारंभ हो गया है।

गाडू घड़ा यात्रा आज देर शाम बीकेटीसी के चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह रेल्वे रोड ऋषिकेश पहुंचेगी। कल बुधवार 23 अप्रैल को चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह में अपराह्न तक तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन होंगे। इसके बाद गाडू घड़ा यात्रा शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती प्रस्थान करेगी।

गाडू घड़ा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित राजपरिवार तथा राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल एवं पुजारीगणों, श्रद्धालुओं,  डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तेलकलश गाडू घड़ा को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रात: 6 बजे खुलेंगे। गाडू घड़ा यात्रा 3 मई शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। इस अवसर पर राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल, डिमरी पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *