4 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू, देखें कितना रहेगा किराया…

Web Editor
1 Min Read

चमोली : उत्तराखंड में 3 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए इस बार चार अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएनवीएन) की वेबसाइट पर ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। राहत की बात यह है कि इस बार किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।

कोरोना संक्रमण थमने से इस बार चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित होने की उम्मीद है। छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ धाम के लिए नौ हेली ऑपरेटर कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से चार अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों को heliservices.uk.gov.in पर ही बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

किराया सूची

फाटा से केदारनाथ- 2360 रुपये
सिरसी से केदारनाथ – 2340 रुपये
गुप्तकाशी से केदारनाथ – 3875 रुपये

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *