नैनीताल- यहाँ मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, दो व्यक्ति थे सवार, घायल…

Web Editor
2 Min Read

नैनीताल- यहाँ मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, दो व्यक्ति थे सवार, घायल…

नैनीताल- मटियाली बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई मोटरसाइकिल, SDRF ने जिला पुलिस,फायर सर्विस के मिलकर चलाया संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन।

 

19 जनवरी 2025 की देर रात्रि को आपदा प्रबंधन नैनीताल से SDRF टीम को सूचना मिली कि आमपढ़ाव हल्द्वानी रोड की तरफ एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट नैनीताल से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त मोटरसाइकिल (UK04 AD 4840 पल्सर ) हल्द्वानी से नैनीताल जा रही थी,जो आमपढ़ाव हल्द्वानी रोड की तरफ मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त गई थी उक्त मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे,जो गंभीर अवस्था में थे।

SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहां मौके पर पहुंची जिला पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को टीम के पहुंचने से पहले ही खाई से निकाल लिया गया था। टीम द्वारा जिला पुलिस,फायर सर्विस के संयुक्त प्रयास से दूसरे व्यक्ति को बिषम परिस्थितियों व कड़ी मशक्कत करने के बाद गंभीर घायल अवस्था में स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला गया और 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया।

घायलों का विवरण-
1- वैभव नेगी पुत्र पूरन नेगी, उम्र 22 वर्ष,निवासी- रोज विला कंपाउंड तल्लीताल नैनीताल।
2-अर्पित चौहान पुत्र संजय चौहान,उम्र 21 वर्ष,निवासी-तल्लीताल।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *