नीति बॉर्डर मार्ग दो दिन बाद खुला, जवानों ने ली राहत की सांस

Web Editor
1 Min Read

नीति बॉर्डर मार्ग दो दिन बाद खुला, जवानों ने ली राहत की सांस

चमोली। दो दिनों तक बाधित रहने के बाद नीति बॉर्डर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम ने लगातार दिन-रात मेहनत करते हुए भारी मलबा हटाया और मार्ग को सुचारू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने युद्धस्तर पर काम कर मार्ग को समय रहते बहाल कर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मार्ग खुलने के साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में तैनात जवानों ने राहत की सांस ली है। अब आवश्यक सामग्री और आवाजाही सामान्य होने से स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *