एनटीपीसी की निर्माणाधीन टनल से जोशीमठ में नहीं हुआ भू-धँसाव – आरपी अहीरवार

Web Editor
2 Min Read

चमोली : जोशीमठ में भू धँसाव को लेकर एनटीपीसी के अधिकारियों के द्वारा प्रेसवार्ता की गई, जिसमें सीजीएम एनटीपीसी आरपी अहीरवार एवं एजीएम उमेश कुमार,एज़ीएम भुवनेश कुमार (जियोलॉजी), सहित अन्य सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

सीजीएम एनटीपीसी आरपी अहीरवार ने प्रेसकॉन्पेंस में पत्रकारों को बताया कि एनटीपीसी की निर्माणाधीन  टनल से जोशीमठ में भू- धँसाव नहीं हुआ । उनका कहना है की जोशीमठ से एक किलोमीटर औली की ओर है निर्माणाधीन टर्नल का काम चल रहा था  और जो टीवीएम मशीन फसी है वो जोशीमठ से 5 किलोमीटर दूर परसारी गाँव के पास है ऐंसे में एनटीपीसी की निर्माणाधीन टनल के अंदर का पानी का जोशीमठ तक रिसाव की कोई संभावना ही नहीं है ।और नहीं अब तक किसी एजेंसी ने एनटीपीसी के खिलाप ऐंसी कोई रिपोर्ट दी है ।

साथ उन्होंने कहा कि जोशीमठ भू-धँसाव के कारण एनटीपीसी का काम 5 जनवरी से ठप्प पड़ा हुआ है और  कंपनी के निर्माण कार्य बंद होने से एनटीपीसी को भारी नुकसान से गुजरना पड़ रहा है।

अब तक 520 मेगा वाट तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 75 प्रतिशत बन के तैयार हो गई है और इस पर अब तक 6हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन जोशीमठ आपदा के कारण एनटीपीसी के कार्य बंद होने से अब तक कंपनी को 5 सौ करोड़ से अधिक का नुक़सान हो चुका है वहीं कंपनी के बंद होने से एक हज़ार से अधिक कर्मचारीयों पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लग गया है ।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!