शादी का अभी तीसरा महीना ही चल रहा था और नवविवाहिता की हो गई मौत, परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर…

Web Editor
2 Min Read

उत्तराखंड : देहरादून डोईवाला  के सिंधवाल गांव का मामला है जहां विजेंद्र सिंह पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था लड़की के पिता ने तहरीर में बताया कि विवाह के बाद से ही आरती को दहेज को लेकर अक्सर ससुरालियों द्वारा  प्रताड़ित किया जाता था ।

 मृतक नवविवाहिता के पिता ने तहरीर में लड़के पर आरोप लगाया कि उसके किसी अन्य महिला से संबंध भी थे साथ ही बताया कि शादी के बाद से ही लड़की डरी और घबराई हुई रहती थी। कल शाम 7:00 बजे मृतका ने अपनी बड़ी बहन को भी कॉल की जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबरा रही थी और रो भी रही थी उसके बाद मृतका आरती ने फोन काट दिया और उसके बाद मृतका आरती से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया।

सुबह मृतका आरती का पति पवन मृतका के परिजनों के घर आया और आरती के बाथरूम में गिरकर फिसलने से चोट लगने की बात कही साथ ही बताया कि वह हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है। यह जानकर मृतका आरती के परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी की 10 घंटे पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद लड़की के पति पवन रावत ने अपने बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप दी जिसके अनुसार पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है परिजनो तथा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ही मृतका आरती की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा। मृतका आरती के पति को पुलिस हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *