चमोली जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी प्रियंका नेगी

Web Editor
1 Min Read

चमोली जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी प्रियंका नेगी

चमोली जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी प्रियंका नेगी ने 21 वर्ष की उम्र में प्रधान का चुनाव जीतकर एक नया इतिहास रचा है। वह गैरसैंण विकास खंड के आदर्श ग्राम सारकोट की निवासी हैं और राजनैतिक शास्त्र से स्नातक हैं। प्रियंका के पिता राजेंद्र नेगी दो बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

आपको बता दें कि सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है, जिससे गांव के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रियंका की जीत न केवल उनके लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी और युवाओं को पंचायती राज में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!