देहरादून में दिल दहला देने वाला हादसा: बेकाबू मर्सिडीज ने 4 की जान ली, 2 घायल

Web Editor
2 Min Read

देहरादून में दिल दहला देने वाला हादसा: बेकाबू मर्सिडीज ने 4 की जान ली, 2 घायल

देहरादून।

राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

सड़क पर पैदल चलने वालों को कार सवार ने कुचला

IG गढ़वाल, एसएसपी, एसपी सिटी सहित स्थानीय पुलिस मौके पर

हिट एंड रन का बताया जा रहा मामला

कार चालक मौके से फरार

देहरादून के राजपुर रोड के साईं मंदिर के पास की घटना

- Advertisement -
Ad imageAd image

राजपुर रोड पर साई मन्दिर के पास कल बुधवार देर शाम चण्डीगढ़ नम्बर की बेकाबू मर्सिडिज कार पैदल जा रहे चार मजदूरों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में चारों मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, स्कूटी सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पास के ही उत्तरांचल हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दून राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों के पैर में चोट लगी है।

कार सवार व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मृतक

1. मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष

2. रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष

3. बलकरण पुत्र नौमीलाल निवासी जगजीतपुर बाराबंकी उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष।

4. दुर्गेश निवासी गोरिया रुदौली जिला फैजाबाद

घायल

1. धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून।

2. मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट सांई मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *