उत्तराखंड की रजत जयंती: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

Web Editor
1 Min Read

उत्तराखंड की रजत जयंती: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

देहरादून : उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है, और इस गौरवपूर्ण अवसर पर राजधानी देहरादून में रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी मजिस्ट्रेट के साथ एक अहम बैठक की और प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए।कार्यक्रम स्थल पर मुख्य पंडाल, स्टेज, वीआईपी, वीवीआईपी एवं आम जनता के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर पुलिस प्रभारी अधिकारी नामित किए जाएं।
स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एंबुलेंस के साथ चिकित्सक टीम की तैनाती रखी जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *