आज होगा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का नाम तय, धामी रेस में आगे …

Web Editor
1 Min Read

चमोली : उत्तराखंड में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। लेकिन इनमें सबसे आगे नाम कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है और विधायकों में से मुख्यमंत्री के लिये सतपाल महाराज का नाम भी आगे चल रहा है ।


का है। जानकारी के अनुसार धामी को ही राज्‍य की कुर्सी सौंपने की पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि धामी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम भी दौड़ में है लेकिन कुछ विधायकों और मंत्रियों ने इसका विरोध किया है।

गौरतलब है हार की आशंकाओं के द्वार से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने का श्रेय जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कड़ी मेहनत अनदेखा नहीं किया जा सकता। सीएम ने प्रदेश में लगातार दौरे किए और लोगों के मन में भाजपा के लिए विश्वास जगाया। यहां तक कि उत्तराखंड का ‘किला’ बचाने के लिए खुद ‘कुरबान’ हो गए। सूत्रों का कहना है कि हाई कमान ने मन बना लिया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी मेहनत और कुरबानी का इनाम मिल सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!