दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक घायल…

Web Editor
2 Min Read

 

देहरादून में हुआ देर रात भीषण सड़क हादसा,

थाना कैंट क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा,

ओएनजीसी चौक पर हुआ एक्सीडेंट,

- Advertisement -
Ad imageAd image

एक इनोवा कार में थे 7 लोग सवार,

कार एक कंटेनर ट्रक से टकराई,

हादसे में 6 लोगों (3 महिला,3 पुरुष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई,

एक घायल को सिनर्जी हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया,

देहरादून ONGC चौक में बड़ा सड़क हादसा हुआ ,कंटेनर और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार, रात दो बजे ओएनजीसी चौक पर कंटेनर और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया

- Advertisement -
Ad imageAd image

मृतकों की पहचान गुनीत उम्र 19 वर्ष निवासी जीएमएस रोड, कुणाल उम्र 23 वर्ष वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा उम्र 20 वर्ष निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। सिधेश अग्रवाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *