चमोली में समान नागरिक संहिता पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण

Web Editor
2 Min Read

चमोली में समान नागरिक संहिता पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण

चमोली में समान नागरिक संहिता पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा 09 और 10 जनवरी को जनपद के सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जा रही है और इसके लिए प्रशासनिक इकाइयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

                      प्रशिक्षण कार्यक्रम 

09 जनवरी को • कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर कुलदीप नेगी द्वारा।
• पोखरी ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र रावत द्वारा।
• दशोली व नन्दानगर का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार दशोली में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह मधवाल द्वारा।

10 जनवरी को • ज्योर्तिमठ ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर जयदीप किशोर द्वारा।
• गैरसेंण ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र रावत द्वारा।• • नारायणबगड, थराली, देवाल ब्लॉक का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार थराली में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह मधवाल द्वारा।

प्रशिक्षण में जनपद के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार एवं सब रजिस्ट्रार तथा उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले कार्मिक, उप निबन्धक, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *