उत्तराखंड:हार के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों में इस्‍तीफे का दौर शुरू….

Web Editor
1 Min Read

चमोली : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अब कांग्रेस के पदाधिकारियों में इस्‍तीफे देने का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश की सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने उत्तराखंड चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने सह प्रभारी के साथ ही राष्ट्रीय सचिव के पद से भी इस्तीफा दिया है। दीपिका ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कह चुके हैं कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह बेहिचक इस्‍तीफा देने को तैयार हैं। पांचवीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को कई मोर्चों पर मार पड़ी। हार ऐसी मिली कि बहुमत से काफी पीछे 19 सीटों पर सिमटने के साथ कई कांग्रेसी दिग्गजो को भी चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!