प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने लगाई पवित्र डुबकी…

Web Editor
2 Min Read

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने लगाई पवित्र डुबकी…

सीएम ने निभाया बेटे का फ़र्ज़ ! महाकुंभ में यह पल और भावुक कर देने वाला हो जाता है जब धामी अपनी माता को स्वयं संगम में स्नान कराते हैं और जलाभिषेक करते हैं। धामी अपनी माँ को बेहद प्यार करते है !!

इस समय पूरे देश की निगाहें प्रयागराज महाकुंभ पर टिकी हुई हैं, जहां आस्था की गंगा प्रवाहित हो रही है। हर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर स्वयं को आध्यात्मिक रूप से धन्य महसूस कर रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सपरिवार प्रयागराज पहुंचे और श्रद्धा के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री धामी पूरी तरह पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए, कंधे पर जनेऊ धारण किए हुए। यह नजारा देखते ही लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ और हर कोई उनकी धार्मिक आस्था को देखकर प्रभावित नजर आया।

मुख्यमंत्री धामी को अक्सर ‘धर्म रक्षक धामी’ के नाम से जाना जाता है, और आज की यह तस्वीर इस उपाधि को सार्थक करती है। राजनीति में अक्सर जनेऊ चुनावी रंग में लिपटा नजर आता है, लेकिन धामी के कंधे पर यह पवित्र धागा उनकी सनातन परंपरा और धर्म के प्रति गहरी आस्था को दर्शा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी की यह तस्वीर तब और भी भावुक कर देने वाली हो जाती है जब वे और उनकी पत्नी अपनी माता को स्वयं संगम में स्नान कराते हैं और जलाभिषेक करते हैं। यह उनकी माता के प्रति असीम श्रद्धा और कृतज्ञता को दर्शाता है।

निस्संदेह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह धार्मिक रूप लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के बीच उनकी यह यात्रा एक प्रेरणादायक संदेश देती है कि धर्म और परंपराएं केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!