उत्तरकाशी : बदाओ गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग, SDRF व फायर सर्विस ने पाया काबू

Web Editor
1 Min Read

उत्तरकाशी- मोरी क्षेत्रांतर्गत बदाओ गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग पर एसडीआरएफ व फायर सर्विस ने पाया काबू।

आज 23 नवंबर 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि

मोरी क्षेत्रांतर्गत बदाओ गांव में एक मकान में आग लग गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष सिंह चौहान के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

बदाओ गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें मकान जलकर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि आग लगे होने के दौरान मकान में कोई मौजूद नहीं था। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस के साथ मिलकर काफी प्रयास करने के बाद मकान पर लगी आग को बुझाकर काबू पा लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!