बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।

Web Editor
1 Min Read

टिहरी- यात्रियों से भरी बस आज भद्रकाली से टिहरी रोड की तरफ एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है। सूचना पर तुरंत ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण  SDRF रेस्क्यू टीम सहित तत्काल मौके पर पहुँचे ।

उक्त बस (UK07/PC0430) ऋषिकेश से लम्बगांव, टिहरी की ओर जा रही थी जिसमें 35 लोग सवार थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो, एमरजेंसी चिकित्सा सेवा व स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान चलाते हुए 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुँचाया गया। अन्य सामान्य घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर प्रथमिक चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। बताया जा रहा है की अगर बस सड़क से नीचे उतर जाती तो कई यात्रियों की जान का खतरा बन जाता लेकिन यात्रियों की क़िस्मत अच्छी थी की बड़ी दुर्घटना होने से बच गये  ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *