नीती घाटी के गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी, बर्फीली तूफान से कई मवेशियों के घरों की उड़ी छतें।

Web Editor
2 Min Read

चमोली : नीती घाटी के गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी व बर्फीली तूफान से कई मवेशियों के घरों को भारी नुकसान पहुँचा है ।

जनपद चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्रों में तीन चार दिनों से लगातार बर्फबारी व तेज हवाएं चल रही है जिससे विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों के छत बर्फीली हवा से उड़ गई है जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है शुक्रवार शाम से यहां पर लगातार बर्फबारी हो रही है जो सुबह तक लगभग एक से दो फीट के बीच बर्फ यहाँ पर जम गई थी ।आपको बता दे कि आजकल इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते है पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छतें बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है।

साथ ही साथ द्रोणागिरी पहुंचने का एक मात्र पैदल मार्ग भी कई जगह पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी सूचना आज सुबह कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को दूरभाष के माध्यम से दी है और बताया कि मई प्रथम सप्ताह के आसपास गांव वाले शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर लौटने वाले है बर्फबारी के कारण जहां जहां भी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे है उनको संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाय और जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनको उचित मुवावजा का प्रावधान किया जाय।जो ग्रामीण अभी अपने घरों का जायजा लेने द्रोणागिरी पहुंचे है उनमें श्री दीवान सिंह रावत,बाग सिंह कुंवर व उदय सिंह रावत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *