badrinathउत्तराखंडहाइवे

बद्रीनाथ हाईवे पर तीन धारा के पास पहाड़ी टूटने से हाईवे बंद…देखें वीडियो

जाम में हजारों तीर्थ यात्री दोनों तरफ फंस गए हैं,इससे मार्ग पर करीब दोनों साइड से 10 ,10 किलोमीटर का लगा लम्बा जाम, जाम लगने से यात्री परेशान ।

खबर को सुने

चमोली : बद्रीनाथ हाईवे पर तीन धारा के पास पहाड़ी टूटने से हाईवे बंद ,हजारों तीर्थ यात्री दोनों तरफ फंस गए हैं। इससे मार्ग पर करीब दोनों साइड से 10 ,10 किलोमीटर का   लम्बा जाम लगा गया  है। जाम लगने से यात्री परेशान हैं। हाईवे बुधवार  रात्रि 9 बजे से बंद चल रहा है। तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।


ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के बीच तीन धारा के पास पहाड़ी टूटने से लम्बा जाम लगा हुआ है। मार्ग पर हजारों वाहन जाम में फ़ंसे हैं। मार्ग बंद होने से बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम जाने और दर्शन कर लौटकर आने वाले तीर्थयात्रियों के अलावा श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि जिलों के लोग भी फंसे हुए हैं। इसके अलावा सब्जी, दूध, दवा एवं जरूरी सेवा से जुड़े वाहन भी जाम में फंसे हुए हैं। इसके अलावा मार्ग पर जरूरी काम से आने-जाने वाले भी फंसे पड़े हैं। इधर, मार्ग बंद होने से लोग ख़ासे परेशान हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं जाम में फंसने से ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा जरूरी काम से घर से निकले लोग भी गंतव्य तक न पहुंचने से परेशान हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार आज रात 9 बजे करीब पहाड़ी से भारी मलबा आने से जाम लग गया। इससे दोनों तरफ वाहन फंस गए। हालांकि नेशनल हाईवे की तरफ से मार्ग खोलने के प्रयास किये गए। लेकिन मार्ग खुलते ही बंद हो गया। इधर, मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।

मशीनों के खराब होने से हुई देरी
तीन धारा के पास चट्टान गिरने के बाद मार्ग खोलेने को पहुंची मशीनें खराब हो गई। इसके अलावा पर्याप्त मशीनें न होने से मार्ग खोलने में देरी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!