माणा हादसे के 55 प्रभावित मजदूरों की सूची जारी…देखिए…

Web Editor
4 Min Read

माणा हादसे के 55 प्रभावित मजदूरों की सूची जारी…देखिए…

देहरादून। आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार की देर रात माणा हादसे के 55 प्रभावित मजदूरों की सूची जारी की है। रात तक 33 मजदूर निकाले जा चुके थे।

प्रभावित मजदूरों में नेपाल, बिहार,हिमाचल, यूपी, जम्मू कश्मीर व उत्तराखण्ड कर हैं। एवलांच में अभी 24 मजदूर फंसे हुए हैं। शनिवार को मौसम साफ होने पर फंसे मजदूरों को निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार देर शाम करीब 08 बजकर 05 मिनट पर दोबारा यूएसडीएमए स्थित राज्य आपाताकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आर्मी, आईटीबीपी, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., बी.आर.ओ., स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन, यूकाडा, वायुसेना व अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से अभियान को लेकर अपडेट लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान संचालित करने और फंसे हुए शेष श्रमिकों की सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

यदि मौसम अनुकूल रहा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ग्राउण्ड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा भी ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने हेली रेस्क्यू के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर के साथ ही यूकाडा के हेलीकॉप्टर के साथ ही निजी हेलीकॉप्टरों को भी शनिवार सुबह रेस्क्यू अभियान में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जाएंगे और प्रत्येक श्रमिका की सुरक्षित वापसी के लिए जो भी संभव होगा, वह हम करेंगे।

इसके पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपराह्न करीब 2ः00 बजे यूएसडीएमए स्थित राज्य आपाताकालीन परिचालन केंद्र पहुंच थे और राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने सचिव आपदा प्रबन्धन विभाग को आर्मी, आई.टी.बी.पी., बी.आर.ओ. एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन, वायुसेना, यूकाडा एवं अन्य सभी सम्बन्धित से समुचित समन्वय करते हुए राहत कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये गये है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि आर्मी, आईटीबीपी तथा बीआरओ के सहयोग से बदरीनाथ के हेलीपैड को क्लीयर कर दिया जाए ताकि कल रेस्क्यू अभियान में कोई बाधा न बाए। साथ ही उन्होंने जोशीमठ में एक कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं।
हिमस्खलन में चपेट में आए 55 लोग

सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पहले सूचना आ रही थी कि हिमस्खलन में 57 लोग फंसे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि हिमस्खलन में 55 श्रमिक फंसे थे। दो श्रमिक छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक 32 श्रमिकों का रेस्क्यू कर लिया गया था। देर रात एक और श्रमिक का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 33 श्रमिकों का अब तक रेस्क्यू कर लिया गया है। 22 श्रमिकों की खोजबीन जारी है। प्रभावितों की सूची जारी की गयी है।

आपदा में प्रभावित सभी 55 लोगों की सूची जारी की है। रेस्क्यू किये गये लोगों का पृथक से विवरण तैयार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!