कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के लिए की 4 बड़ी घोषणाएं

Web Editor
3 Min Read

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों के परिजनों के लिए की बड़ी घोषणाएं

देहरादून : आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह विशेष दिवस भारतीय सेना के उन जांबाजों को समर्पित है, जिन्‍होंने बेहद विषम परिस्थितियों में तमाम चुनौतियों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर पुन: भारत का तिरंगा फहराया था।

 

शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी में रिमझिम फुहारों के बीच गांधी पार्क स्‍थित शौर्य स्‍मारक पहुंचे और पुष्‍पचक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी एवं उनके पराक्रम को याद किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा। शहीदों के परिजन सरकारी नौकरी के लिए दो वर्ष नहीं बल्कि पांच वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहीदों के आश्रितों को अभी तक जिलाधिकारी कार्यालय में समूह “ग” और “घ” के पद रिक्त होने पर ही नियुक्ति मिलती थी लेकिन अब अन्य विभागों में भी उक्त समूह के पदों पर रिक्तियां दी जाएंगी। सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों के समतुल्य अवकाश दिया जाएगा।

 

उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भारतीय सेना विश्व की सेनाओं में सर्वश्रेष्ट है उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना को दुश्मन पर हमला करने के लिए परमिशन लेने की जरूरत नहीं है भारतीय सेना को फ्री हैंड छोड़ा गया है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और हमें इलाज है कि उत्तराखंड से सबसे ज्यादा सेना में हमारे वीर सैनिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने की 4 घोषणाएं:

 

1:- उत्तराखंड के शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली अनुदान राशि को 10 लाख से बढ़कर किया गया 50 लाख रुपए किया गया

 

2:- शहीद प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अगले दो सालों के भीतर नौकरी के लिए आवेदन करने का प्रावधान था. इस समय सीमा को बढ़ाकर 5 साल किया गया

 

3:- प्रदेश में शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने की व्यवस्था है. इसके तहत जिलाधिकारी कार्यालय में समूह ग और घ के स्वीकृत पदों में रिक्त पद होने पर ही नौकरी दी जाती थी. अब संबंधित जिलों के अन्य विभागों में भी कनिष्ठ सहायक और समूह ‘घ’ के पद खाली होने पर नियुक्ति दी जाएगी

 

4:- सैनिक कल्याण विभाग में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को उपनल कर्मचारियों की तरह ही अवकाश दिया जाएगा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!