ट्राइफेड द्वारा चमोली में जनजातीय शिल्पी एवं मनोनयन मेला आयोजित, 35 से अधिक शिल्पकारों को मिला विपणन अवसर

Web Editor
2 Min Read

ट्राइफेड द्वारा चमोली में जनजातीय शिल्पी एवं मनोनयन मेला आयोजित, 35 से अधिक शिल्पकारों को मिला विपणन अवसर

भीमतल्ला/चमोली : 26 फरवरी 2026 को जिला उद्योग केंद्र ने भीमतल्ला में एक दिवसीय जनजातीय शिल्पी एवं मनोनयन मेला (TEM) का आयोजन किया गया।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य जनजातीय शिल्पियों एवं स्वयं सहायता समूहों को ट्राइफेड से जोड़कर उनके द्वारा निर्मित हस्तकला, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक खाद्य उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विकासखंड जोशीमठ एवं दशौली के लगभग 60 से अधिक स्वयं सहायता समूहों एवं एकल शिल्पकारों ने अपने सैंपल उत्पाद चयन हेतु ट्राइफेड टीम के समक्ष प्रदर्शित किए।

कार्यक्रम के दौरान  प्रीति टोलिया, क्षेत्रीय प्रबंधक, ट्राइफेड ने प्रतिभागियों को मेले के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उत्पादों की गुणवत्ता सुधार एवं आकर्षक पैकेजिंग पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अंजलि रमन, महाप्रबंधक (प्रभारी), जिला उद्योग केंद्र चमोली, रीप के डीपीएम शशिकांत यादव तथा जय नंदा उत्थान समिति के अध्यक्ष बी.एस. खाती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मेले के परिणामस्वरूप 35 से अधिक जनजातीय शिल्पकारों को “Tribes India” के माध्यम से उनके उत्पादों की बिक्री हेतु जोड़ा गया, जिससे स्थानीय शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर पर विपणन के अवसर प्राप्त होंगे।

यह आयोजन जनजातीय उत्पादों के प्रोत्साहन, विपणन सुदृढ़ीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!