Weather Update : प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Web Editor
2 Min Read

देहरादून।

मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

27 से 29 जून और 2 से 3 जुलाई को भारी बारिश की संभावना

चंपावत नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश

- Advertisement -
Ad imageAd image

चंपावत नैनीताल में जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट

देहरादून पौड़ी बागेश्वर और उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट रहने की सूचना दी है

बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने पर सतर्कता बरतें

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी कर विभिन्न जिलों में 27 से 29 जून और दो व तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि आज चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस दौरान चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उधर, बुधवार को राजधानी में 6.6 मिलीमीटर बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली।

मौसम विभाग ने 27 जून से 3 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में 27 से 29 जून एवं दो और तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 30 जून और एक जुलाई को भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *