चमोली के नागोली में ये कैंसी आपदा,जिसको लेकर बारिश में छाता लेकर खड़ी हैं महिलाएं ।

Web Editor
3 Min Read

चमोली के नागोली में ये कैंसी आपदा,जिसको लेकर बारिश में छाता लेकर खड़ी हैं महिलाएं ।

चमोली में महिलाओं का शराब की दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी।

चमोली : थराली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी के समीप नागोली में खुली अंग्रेजी शराब की उपदुकान के खिलाफ स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब की दुकान के आगे सड़क पर विरोध करना शुरू कर दिया और सरकार, प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

महिलाओं का कहना है कि अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और स्कूली बच्चों पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शराब की दुकान बंद नहीं की जाती है तो महिलाएं आंदोलन को और तेज कर देंगी।

महिलाओं ने सरकार और आबकारी विभाग चमोली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार गांव गांव बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने की बजाय गांव गांव शराब परोसने में जुटी है। महिलाएं और प्रदर्शनकारी दुकान का आवंटन रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।

आबकारी निरीक्षक जयबीर नेगी ने कहा कि दुकान नियमानुसार खुल रही है और इस क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए यह दुकान खोली जा रही है। लेकिन आबकारी विभाग के इस कदम से साफ जाहिर होता है कि वे अवैध शराब तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह साफ है कि आबकारी विभाग के इस कदम का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। आबकारी विभाग को इस मुद्दे पर फिर से विचार करना चाहिए और स्थानीय लोगों की मांगों को पूरा करना चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा, “हमारे क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने से हमारे बच्चों और समाज पर बुरा असर पड़ेगा। हम सरकार से मांग करते हैं कि यह दुकान बंद की जाए।”

एक अन्य महिला ने कहा, “सरकार हमारे क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की बजाय शराब की दुकानें खोल रही है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

आबकारी विभाग के इस कदम का विरोध करते हुए एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि “आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी रोकने के बजाय दुकान खोलने पर उतारू हैं इससे विभाग की लापरवाई साफ झलकती है। और जिले में अधिक दुकान खोलकर सरकार का राजस्व कम और अपनी मोटी कमाई अधिक करना चहाती है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *